ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सत्ता, सुविधा नहीं समाजवाद को समर्पित रहे वृजभूषण तिवारी

79 वें  जन्म दिन पर याद किये गये पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी चिन्तक पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी को उनके 79 वें  जन्म दिन पर याद किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने वृजभूषण तिवारी के संघर्ष और योगदान को रेखांकित किया,  कहा कि वे रचनात्मक  प्रतिरोध का आदर करते थे।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अपनों में गुरूजी के नाम से लोकप्रिय वृजभूषण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का तरीका बताया। वे गहन अध्ययन करते थे और रामायण, महाभारत, कुरान, बाईबिल आदि से जब उदाहरण प्रस्तुत करते तो चाहे संसद हो या कार्यकर्ताओं के बीच उनका सम्बोधन लोगों को प्रेरणा देता था। वे विरले सांसद थे जो सहजता से पैदल चलते या रिक्शे पर बैठकर शहर में घूमने के साथ ही किसी कार्यकर्ता के मिलने पर रूक जाते थे।
सपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र ने कहा कि  बृजभूषण तिवारी की राजनीति जनता के साथ शुरू होती है। वे सत्ता और  सुविधा के लिए कभी नहीं दौड़े, वे छात्र जीवन से ही डा. राममनोहर लोहिया के निकट थे और लोहिया जी ने वृजभूषण तिवारी को सम्बोधित पुस्तक लिखा जिसमें युवा पीढी के अपेक्षाओं को रेखांकित किया गया है। उन्हें राजनीति, आध्यात्म का गहन ज्ञान थे और उनका पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढाने में समर्पित रहा।  उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी को के 79 वें  जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम को वृजेश मिश्र, जमील अहमद, समीर चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, दीनानाथ चौरसिया, जावेद पिण्डारी, हाफिज इलियास, अरविन्द सोनकर, निजामुद्दीन,  फूलचन्द्र श्रीवास्तव, धर्मराज यादव, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी रन बहादुर यादव, गुलाम गौस आदि ने सम्बोधित करते हुये वृजभूषण तिवारी के योगदान को रेंखाकित किया। कहा कि नियति ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। वृजभूषण तिवारी सच्चे अर्थो में समाजवादी थे, सांसद होने के बाद भी रिक्शे पर उनका बस्ती में चलना अब सिर्फ यादों में है।  जन्म दिन पर वृजभूषण तिवारी को नमन् करने वालों में सपा नेता चन्द्रिका यादव, अखिलेश यादव, मो. जावेद, मो. स्वालेह,  अभिषेक उपाध्याय, आशुतोष चौधरी, अमित यादव,  युनूस आलम, भोला पाण्डेय,  श्याम कुमार चौधरी, बब्लू निषाद, दीपक कुमार आर्य, मो. हारिश, प्रशान्त यादव, धर्मवीर यादव, उदय यादव, शिवम तिवारी, सुग्रीव यादव, घनश्याम यादव,  सुजीत कुमार यादव, सुशील, जर्सी यादव, शरीफ अंसारी, रामवृक्ष यादव आदि शामिल रहे।