ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

दो ऑक्सीजन गैस प्लांट का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कैली में गुरुवार को राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा एक हजार एलपियम का  लगभग 1लाख 98 हजार रुपए की लागत से ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाया गया तथा टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 165 एलपियम ऑक्सीजन जनरेटर। इस तरह से महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में दो ऑक्सीजन गैस प्लांट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा विधायक रवि सोनकर, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति, प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने फीता काटकर लोकार्पण किया।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कुछ महीने पहले जिले में एक भी ऑक्सीजन प्लांट नहीं था जिससे हम लोगों को काफी समस्याएं हो रही थी, गैर जनपद से ऑक्सीजन मंगवाना पड़ता था, लेकिन मात्र कुछ ही महीनों बाद योगी जी के अथक प्रयास से जिले में एक नहीं ,बल्कि पांच ऑक्सीजन प्लांट लग गया है अब लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी आवश्यकता पड़ने पर हम लोग दूसरे जनपद को भी ऑक्सीजन दे सकते हैं। इस मौके पर डॉ0 समीर श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनूप श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनिल यादव, फकरेयार हुसैन, अरुणेश कुमार, डॉ0 सीके वर्मा आदि उपस्थित रहे।