ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अन्याय पर न्याय के विजय का पर्व है नवरात्रि – संजय चौधरी

समाचार पत्र वितरक समिति ने किया नवरात्रि में फलाहार का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

नव रात्रि पर्व के अवसर पर समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में डारीडीहा स्थित मातृ पितृ छाया परिसर में फलाहार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि देवी आराधना का पर्व अन्याय पर  न्याय के विजय का संदेश  है। हमें अपनी परम्पराओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होने कार्यक्रम में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दिया।
विशिष्ट अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’ ने कहा कि समाचार पत्र वितरकों द्वारा आयोजित फलाहार कार्यक्रम स्वयं में अनूठा है। नव रात्रि का पर्व हमें अन्याय के विरूद्ध संघर्ष की शक्ति देता है। भाजपा नेता राम प्रकाश चौधरी ‘मोदू’ ने कहा कि नवरात्रि का संदेश व्यापक है, विजयादशमी का पर्व हमंें नयी ऊर्जा प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने नव रात्रि के महात्म पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्र ‘मतवाला’ ने कहा कि ऐसे आयोजन से आध्यात्मिक, सामाजिक समरसता का विस्तार होता है। कार्यक्रम आयोजक एवं भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के महामंत्री जय प्रकाश गोस्वामी ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि फलाहार का आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वनाथ जायसवाल, रमेश चौधरी, शिव प्रसाद चौधरी, राजेश गिरी, अखिलेश चौधरी, विजय प्रकाश गोस्वामी, रमेश चन्द्र गिरी, अम्बिका यादव, संजय गुप्ता, आजाद गोस्वामी, विमल पाण्डेय, मिन्टू गिरी, दीन दयाल तिवारी, अवधेश गिरी, शिव पुजारी गिरी, गोविन्द पाण्डेय, सुनील मिश्र, दिलीप पाण्डेय, प्रमोद चौधरी, सन्तोष भट्ट, रामकमल चौधरी के साथ ही अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।