ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ क्लब डायमंड अवार्ड से सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन को सारनाथ में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड कार्यक्रम में 82 क्लब में से उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ क्लब डायमंड अवार्ड से किया सम्मानित गया।
17 अक्टूबर 2021 को रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3120 के तत्वाधान में सारनाथ में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन के के श्रीवास्तव द्वारा रोटरी क्लब के सर्वोच्च अवार्ड डायमंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ डीके गुप्ता सर्वश्रेष्ठ रोटरी क्लब अध्यक्ष अरुण कुमार सर्वश्रेष्ठ सचिव के रूप में घोषित किया गया। रोटरी क्लब के सभी सदस्यों को विभिन्न कार्यों के लिए अपने-अपने सेवा क्षेत्र में सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता निवर्तमान असिस्टेंट गवर्नर महेंद्र सिंह निवर्तमान सचिव अरुण कुमार रोटेरियन आशीष श्रीवास्तव रोटेरियन कुलदीप सिंह रोटेरियन विवेक वर्मा ने बस्ती रोटरी क्लब मिड टाउन का प्रतिनिधित्व किया। पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब  रोटेरियन डॉ डीके गुप्ता द्वारा रोटरी हैप्पी स्कूल डॉक्टर एट डोर जीवन कौशल विकास कैंपेन रोटरी ओपन स्कूल सर्विस कम्युनिटी सर्विसेज प्लांटेशन वॉटर एंड सैनिटेशन कोविड-19 किए गए राहत सामग्री वितरण और खाद्य पदार्थ वितरण और प्रवासियों को घर तक पहुंचाने के लिए साधन उपलब्ध कराना मेडिकल कैंप रक्तदान शैक्षिक क्रियाकलाप संबंधित प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को किट उपलब्ध कराना महिला उद्यमी को बढ़ाने के लिए कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना सहित तमाम कार्य शामिल रहे हैं। जिसके कारण से रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन को सम्मानित किया गया। पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन महेंद्र सिंह द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के के श्रीवास्तव तथा प्रथम महिला को आभार व्यक्त किया गया।