ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिये जाने का कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कहा प्रियंका गांधी का निर्णय ऐतिहासिक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को पार्टी का टिकट दिये जाने के निर्णय का  बस्ती कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। बुधवार को पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला शर्मा के संयोजन में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर और पटाखा फोड़ते हुये खुशियों को साझा किया।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही महिलाओं को राजनीति में अवसर और सम्मान देने के प्रति प्रतिबद्ध है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 40 प्रतिशत महिलाओं को विधानसभा के चुनाव में टिकट दिये जाने का निर्णय क्रान्तिकारी साबित होगा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने देश, प्रदेश की महिलाओं का दिल जीत लिया है। उनके आवाहन पर निश्चित रूप से महिलायें राजनीति में आगे आयेंगी और राजनीति में एक नये निर्णायक युग का आरम्भ होगा।
लड़की हूं.. लड़ सकती हूं, का संकल्प ऐतिहासिक साबित होगा।
महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिये जाने के फैसले की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजू त्रिपाठी, नीलम विश्वकर्मा, गायत्री गुप्ता,लबोनी सिंह, शकुंतला देवी, रंजना सिंह,सबीहा खातून, विनोद रानी आहूजा, राधा देवी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम शंकर द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल, रफीक खान,बिपिन राय, डॉ वाहिद सिद्दीकी, ज्ञानेंद्र पाण्डेय ज्ञानू, रामभवन शुक्ल ,आदर्श पाठक नर्वदेश्वर शुक्ल विश्वनाथ चौधरी, अमित सिंह आदि शामिल रहे।