Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शिक्षकोें ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक दयाराम, रवि सोनकर को सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर रविवार को सदर विधायक दयाराम चौधरी और महादेवा विधायक रवि सोनकर को शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु 11 सूत्रीय ज्ञापन सौपा।
सौंपे ज्ञापन में पुरानी पेंशन नीति बहाली, शिक्षकों का आकांक्षी जनपदों में अन्तरजनपदीय स्थानान्तरण, जनपद के भीतर स्थानान्तरण प्रक्रिया शुरू किये जाने, छात्रांे के डीबीटी की फीडिंग शिक्षकों से न कराकर बीआरसी पर तैनात कम्प्यूटर आपरेटरों से कराये जाने,  शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा व्यवस्था, मृतक आश्रित के पाल्यों को योग्यतानुसार नियुक्ति दिये जाने, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों को शिक्षक के पद पर समायोजित किये जाने, 1 दिसम्बर 2008 के बाद पदोन्नति प्राप्त प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 17140 न्यूनतम वेतनमान, व प्रधानाध्यापक पूर्व  माध्यमिक विद्यालयों को 18150 न्यूनतम वेतनमान का शासनादेश निर्गत किये जाने, शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू किये जाने, छात्रों के बैठने हेतु डेस्क, बेंच की व्यवस्था किये जाने आदि की मांग शामिल है।
यह जानकारी देते हुये संघ के मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने वालों में अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, विजय प्रकाश चौधरी, सन्तोष शुक्ल, चन्द्रभान चौरसिया, दिवाकर सिंह, रजनीश मिश्र, श्रवण कुमार, राजेश चौधरी, शशिकान्त धर द्विवेदी, सन्तोष, विवेककान्त पाण्डेय, रीता शुक्ला आदि शामिल रहे।