ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सीडीओ ने निरीक्षण कर जाना आदर्श गौशाला व विकास खण्ड कार्यालय शोहरतगढ़ का हाल

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

आयुक्त के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा विकास खण्ड शोहरतगढ़ ग्राम पंचायत सियांवनानकार में बने आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ को गौवंश को भूसा के साथ पशु आहार, चोकर देेने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही भूसा, चोकर, पशु आहार के स्टाक रूम का भी निरीक्षण किया गया। पशुओ को रहने के लिए बने शेड में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने पशुओ की सुरक्षा के लिए रात में एक व्यक्ति को रखने हेतु निर्देश दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री गर्ग द्वारा विकास खण्ड कार्यालय, शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री गर्ग द्वारा कार्यालय के पत्रावलियों को देखा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अभिलेखो की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रखने तथा एक पटल सहायक को रखने का निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ए0डी0ओ0 पंचायत का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक न होने के कारण ए.डी0ओ. पंचायत का एक दिन का वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी ए.डी0ओ0 पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध करायेगे, उसके पश्चात इनका वेतन आहरित किया जायेगा। इसके अलावा वर्ष 2021-22 के मनरेगा पत्रावली को भी देखा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ को पुराने अभिलेख जो अनावश्यक रूप से पड़े है उन्हे निष्प्रयेाज्य कराने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतो में नियुक्त किये गये पंचायत सहायको का अनुबन्ध पत्र 30 अक्टूबर 2021 तक तक प्राप्त करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्लाक मिशन प्रबन्धन इकाई, उ0प0्र ग्रामीण आजीविकास मिशन कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डी0सी0मनरेगा संजय शर्मा, उपायुक्त स्वतः रोजगार योगेन्द्र लाल भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।