मानसिक बीमार महिला को मिला अपना परिवार

– इलाज के बाद सामान्य हुई महिला बता पाई अपना पता
– मानसिक स्वास्थ्य विंग के स्टॉफ की मेहनत लाई रंग
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
बस्ती। मानसिक रूप से बीमार महिला को इलाज के बाद अपना परिवार मिल गया है। जिला अस्पताल की मानसिक स्वास्थ्य विंग की मेहनत से यह काम संभव हो सका। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद सामान्य हुई महिला अपने घर का पता बता सकी। पुलिस की मदद से उसके घर वालों को सूचना देकर उन्हें बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द किया गया।
छह अक्टूबर 2021 को एक अज्ञात व्यक्ति ने लगभग 50 वर्षीय महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। उस समय महिला की दिमागी हालत काफी खराब थी तथा वह काफी उग्र थी। चिकित्सकों ने उसे मानसिक अस्पताल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहां पर कानूनी अड़चन के कारण महिला को भर्ती नहीं कराया जा सका और स्वास्थ्य टीम उसे लेकर वापस आ गई।
मामले की सूचना प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके वर्मा को होने पर उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य विंग को केस ट्रांसफर कराया तथा मनोरोग चिकित्सक डॉ. एके दूबे को इलाज में सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. दूबे व डॉ. राकेश कुमार की देख-रेख में उसका इलाज शुरू कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से महिला को बर्न वार्ड में रखा गया। उस समय महिला किसी से बात तक नहीं कर रही थी।
डॉ. दूबे ने बताया कि हमने सबसे पहले मरीज का इलाज इंजेक्शन से शुरू किया तथा हालत कुछ सामान्य होने पर उसे दवाएं देनी शुरू की गई। दवाओं ने जब अपना असर दिखाना शुरू किया तो महिला काफी सामान्य हो गई तथा उसने अपना पता बताया। पुलिस के जरिए उसके जौनपुर स्थित परिजनों को सूचना भेजी गई। जौनपुर में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। परिजन जिला अस्पताल आए और उसे लेकर गए। उनसे कहा गया है कि वह महिला का नियमित इलाज कराएं, वह पूरी तरह स्वस्थ हो सकती है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन