अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के दो दिवसीय जागरूकता सेमीनार की शुरुआत

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय की तरक्की के लिये कर रहा है कार्य-शिवराम पांडेय 

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वाधान में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के दो दिवसीय जागरूकता सेमीनार की शुरुआत कोविड गाइड लाइन के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता शिवराम पांडेय ने चिलमा बाजार स्थित मैरिज लॉन में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।                           सेमीनार में मुख्य अतिथि शिवराम पांडेय  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी महिलाओं के प्रति बहुत संवेदनशील है, बेटी पढ़ाओ  बेटी बचाओ व मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से  महिलाओं को आत्मनिर्भर व सक्षम बनाने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।हमे महिला सम्मान  एवम स्वाभिमान के प्रति सोच बदलनी चाहिए।महिलाएं जागरूक होकर सुदृड़ समाज की स्थापना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। केंद्र व प्रदेश की सरकारें बिना भेदभाव के सबकी तरक्की के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।इस अवसर पर मौलाना गुलाम गौस अलिमी ने कहा कि इल्म हासिल करना  फर्ज है,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय की तरक्की के लिये कार्य कर रहा है।शिक्षा का जीवन मे बहुत बड़ा योगदान है,शिक्षा के बल पर हम कोई भी मुकाम हासिल कर सकते है तथा शिक्षा के बल पर ही नारी पुरुषों के बराबर हक हासिल कर पायेगी।  इस अवसर समाजसेवी डॉ दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि सशक्तिकरण के लिए आत्मनिर्भर होना आवश्यक हैं।महिलाओं के सशक्त व स्वाबलम्बी होने से ही मजबूत समाज का निर्माण होगा।यदि आप शिक्षित है तो आपको कोई दबा नही सकता।इस अवसर पर  अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक परवेज आलम ने कहा कि महिलाएं अपने हक के लिए आगे आये।जब किसी भी मुकाम के लिए जज्वा पैदा कर लेंगे आप हासिल कर लेंगे।संस्था के अध्यक्ष कुंवर मुनीश सिंह परिहार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था अपने स्थापना के समय से ही अल्पसंख्यको की तररकी के लिए क्रियाशील है।सेमिनार में नैय्यर बस्तवी,मो अनस,विजय प्रताप सिंह, महेन्द्र मौर्या, शहवाज अहमद,विक्रान्त सिंह, आदित्य प्रताप सिंह,अजय कुमार आदि ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।सेमिनार का संचालन मुकेश सिंह परिहार ने किया ।अथितियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी