ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अमरगढ़ मे बनेगा शहीद स्थल, सीएम ने किया घोषणा

विधायक और डीएम ने किया अमरगढ का निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

अमरगढ़ शहीद स्थल डुमरियागंज में 26 नवम्बर 1858 में अंग्रेजी हुकूमत से हिन्दुस्तानियों की लड़ाई हुई थी, जिसमें 80 लोग मारे गये थे, बहुत से लोग जान बचाने के लिए राप्ती नदी में कूद गये थे। इसकी जानकारी कैलीफोर्निया के गजट में मिला है। मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा डुमरियागंज में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीदों की याद में अमरगढ़ में शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की गयी थी। इस उपलक्ष्य में अमरगढ़ में दिनांक 26 नवम्बर 2021 से एक पखवाड़े तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी, झ्ाूला मेला एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
मेले के आयोजन के सम्बन्ध में मा0 विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा अमरगढ़ शहीद स्थल का निरीक्षण किया गया।