Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पुरानी पेंशन नीति बहाली, निजीकरण के विरोध में शिक्षकों, कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

मांगे न मानी गई तो वृहद आन्दोलन की चेतावनी, प्रधानमंत्री को भेजा 2 सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सोमवार को यूनिक टीचर्स इम्प्लाइज कमेटी यूटेक पेंशन बहाली मंच के आवाहन पर अध्यक्ष अनिल कुमार पाठक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनसा राम के संयोजन में  पुरानी पेंशन नीति बहाली और निजीकरण के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बाइक रैली निकाली गई। राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में कर्मचारी, शिक्षक एकत्र हुये और यहां से मांगो को लेकर  गांधीनगर, कम्पनीबाग होते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभा के बाद  प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को सम्बोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन        जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद यूटेक पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार पाठक ने कहा कि यदि मांगे न मानी गईं तो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 13 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाले पुरानी पेंशन अधिकार रैली में बस्ती से हजारो शिक्षक, कर्मचारी पहुंचेगे।
शिक्षकों, कर्मचारियों की रैली को उत्तर प्रदेशीय सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल माध्यमिक शिक्षक संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेशीय प्रयोगशाला प्राविधिक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ आदि संगठनों ने अपना समर्थन दिया।
बाइक रैली में श्रवण कुमार सिंह, ओंकार सिंह, अम्बिका पाण्डेय, इजहारूल हक अंसारी, शैलेन्द्र राय, घनश्याम गुप्ता, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण द्विवेदी, अजय आर्य,        धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अविनाश दूबे, बुधई प्रसाद, देवी प्रसाद, परमात्मा प्रसाद,  संजय यादव, दिनेश यादव, बनकटी आदित्य मौर्य,   राहुल सिंह, शिवकुमार, सूर्य नरायन सिंह, पेशकार,  घनश्याम तिवारी, प्रदीप कुमार, शेर बहादुर मौर्य, आज्ञाराम वर्मा, रामकुमार वर्मा, राजकुमार,  राघव प्रसाद, अब्दुल रऊफ,  कैलाशनाथ गुप्ता, बासदेव, सुग्रीव कुमार, सुग्रीव भारती प्रशान्त बरगाह, अक्षांशु सक्सेना धीरेन्द्र प्रताप सिंह, हृदय विकास पाण्डेय, सन्तोष पाण्डेय, चन्द्रभूषण द्विवेदी, अविनाश दूबे, अक्षांशु सक्सेना, अखिलेश पाण्डेय, राहुल सिंह, रमाशंकर लाल, अवधेश कुमार, मनोज उपाध्याय, राकेश मिश्र, रामभवन मौर्य, विजय पाण्डेय, अमित सिंह, धर्मराज, प्रमोद वर्मा, दीनानाथ, उमाकान्त शुक्ल, दुर्गेश यादव, अश्विनी सिंह, पंकज श्रीवास्तव, रजनीश यादव, गौरव चौधरी, सुधीर तिवारी, राजीव वर्मा, शिवपूजन, अर्जुन प्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद, जय प्रकाश अग्रहरी, अखण्ड प्रताप सिंह, राजेश    चौधरी,  संतराम आजाद, अमित सिंह, पंचराम चौधरी, अमूल उपाध्याय, राधेश्याम, राजकुमार आदि शामिल रहे।