Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कार्यकर्ताओं की ताकत पर बनेगी सपा की सरकार- डा. फिदा हुसेन

करो या मरो की तर्ज पर सपा की सरकार बनाने के लिये जुट जाय  कार्यकर्ता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को करो या मरो की तर्ज पर सपा की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये पूरी ताकत झोंकनी होगी। यह विचार सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. फिदा हुसेन अंसारी ने सोमवार को व्यक्त किया। वे पार्टी कार्यालय पर संगठन की समीक्षा, अल्पसंख्यक समाज में जन संवाद चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
डा. फिदा हुसेन ने कहा कि जिस तरह से देश को आजाद कराने के लिये आजादी के दीवाने निकल पड़े थे उसी तरह सपा कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत से जुट जाय। कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनने का नुकसान वैसे तो सभी वर्गों का हुआ है किन्तु अल्पसंख्यक समाज को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। कहा कि सपा के पास सबल संगठन के साथ ही अखिलेश यादव जैसा योग्य चेहरा है। वे उत्तर प्रदेश को बेहतर ढंग से समझते हैं और लगातार बहुत मेहनत कर रहे हैं। उनकी सभाओं में जिस प्रकार से लोग उमड़ रहे हैं उससे स्पष्ट हो गया है कि सरकार सपा की ही बनेगी, इसके लिये हमें बूथ स्तर पर तैयार रहना होगा।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि चुनाव केे लिये संगठनतात्मक तैयारियां पूरी की जा चुकी है। बूथ स्तर की अनेको बार निरन्तर समीक्षा की जा रही है। कहा कि समाज का हर वर्ग बदलाव का मन बना चुका है। सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिये पूरी ताकत से जुट जाना होगा। आने वाले 4 माह बहुत महत्वपूर्ण है। हमें हर मोर्चे पर सजगता बरतनी होगी।
समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, दूधराम, रामललित चौधरी, चन्द्रभूषण मिश्र, जमील अहमद, राजकपूर यादव, राजाराम यादव, रविन्द्र यादव, समीर चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, यज्ञेश पाण्डेय, हाफिज इलियास, अरविन्द सोनकर, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, मो. उमर, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, रघुनन्दन राम साहू,  अखिलेश यादव, मो. जावेद, अब्दुल मोईन, मो. स्वालेह, जगदीश यादव, गुलाम गौस खां, आमिश खान, एजाज अहमद, रजनीश यादव, अजीत कुमार विश्वकर्मा, सूबेदार चौधरी, विशाल सोनकर, प्रकाश सोनकर, रिन्टू यादव, इन्द्रजीत यादव, अमित यादव, राजेश आर्य, शहाबुद्दीन अंसारी, भोला पाण्डेय, युनूस आलम, राम प्रकाश चौधरी, रजवन्त यादव, रामनाथ प्रजापति, मुरलीधर पाण्डेय,  धर्मराज यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।