ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कोरोना से जान गवाने वाले डा. अजय के परिजनों से मिले डा. वी.के. वर्मा

एसोसिएशन के प्रयास से डा. अजय के परिजनों को मिला 50 लाख की आर्थिक सहायता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आयुष मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा और कोविड-19 के नगरीय नोडल अधिकारी डा. ए.के. कुशवाहा ने मंगलवार को कोरोना से जान गंवाने वाले डा. अजय कुमार श्रीवास्तव के परिजनों से उनके बैरिहवा स्थित आवास पर मिलकर उन्हें बताया कि शासन स्तर पर लम्बे संघर्ष के बाद डा. अजय के  परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हो गई है। डा. अजय की पत्नी ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुये बताया कि स्वीकृत धनराशि उनके खाते में आ गई है।
डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि डा. अजय कुमार श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया के अर्न्तगत पीएचसी चिलवनिया में तैनात थे। सेवा काल के दौरान वे कोरोना के शिकार हुये और लम्बे प्रयासोें के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। संविदा आयुष चिकित्सक होने के नाते उन्हें शासन स्तर पर अन्य सुविधायें भी प्राप्त नहीं हुई। एसोसिएशन ने लगातार पत्र व्यवहार किया और 50 लाख रूपये की सहयोग राशि मिल जाने से परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल गई है। कोविड-19 के नगरीय नोडल अधिकारी डा. ए.के. कुशवाहा ने बताया कि कोरोना की बीमारी और लम्बे लखनऊ तक चले इलाज के दौरान परिवार घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था।