ड्रग्स केस: रिया-शोविक को नहीं मिली बेल, जमानत पर फैसला सुरक्ष‍ित

मुंबईः बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक तथा तीन अन्य की जमानत याचिका पर मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति सारंग वी कोटवाल ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जमानत की दलीलों का यह कहते हुए पुरजोर विरोध किया कि आरोपियों के खिलाफ अपराध गैर-जमानती हैं। एनसीबी की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल सिंह ने न्यायालय से कहा कि सामाजिक स्थिति और विधिक ध्येय की उस पृष्ठभूमि को ध्यान में रखना होगा जिसके तहत नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोपेट्रिक सब्सटेंस अधिनियम-1985 बनाया गया है।

उन्होंने तर्क दिया कि अब तक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी व्यक्ति एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और यह एक सिंडिकेट है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सतीश मानेशिंदे ने तकर् दिया कि अभिनेत्री केवल अपने प्रेमी के लिए ड्रग्स की खरीद में शामिल थी, इसलिए मामले में धारा 27 ए लागू नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह जमानत योग्य मामला है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर