ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाण्डेय हिरासत में, रिहा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सांसद खेल महाकुंभ में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना रहा और कोई काला झण्डा न दिखा पाये या विरोध प्रदर्शन न करे इसके लिये शुक्रवार की देर रात को ही अनेक नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद रिहा कर दिया गया।
भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष रूपेश पाण्डेय ने बताया कि वे नगर थाना क्षेत्र के अपनेे गांव अठदमा में सोये हुये थे कि रात्रि मंें लगभग 11.30 बजे नगर पुलिस पहुंची और सबेरे 7 बजे तक हाउस एरेस्ट कर लिया। शनिवार को पुलिस उन्हें नगर थाना लेकर पहुंची और शनिवार की शाम लगभग 5 बजे उन्हें छोड़ दिया। रूपेश पाण्डेय को हिरासत में लिये जाने की सूचना मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, रामकृष्ण दूबे, प्रशान्त पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ला, विकास वर्मा, पवन अग्रहरि आदि नगर थाने पहुंचे और उनका हौसला बढाया।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के जुल्म, अत्याचार, उत्पीड़न से डरने वाले नहीं है। कांग्रेस को मजबूती देने की दिशा में उनका प्रयास और मजबूती से जारी रहेगा।