ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बिना समुचित जॉच किए किसी भी व्यक्ति का न जोड़ा जाय मतदाता सूची में नाम- मण्डलायुक्त

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बिना समुचित जॉच किए किसी भी व्यक्ति का मतदाता सूची में न जोड़ा जाय तथा न ही उसका नाम काटा जाय। उक्त निर्देश  मण्डलायुक्त/रोल आब्जर्वर गोविद राजू एन0एस0 ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बूथो का निरीक्षण करने के दौरान सभी बीएलओ को दिये। उन्होने घर-घर सर्वे करने के बाद ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की कार्यवाही करने पर जोर दिया है।
उन्होने कहा कि 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़े। उन्होने सुचितापूर्ण तथा त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय अपर आयुक्त प्रशासन गोरेलाल शुक्ल तथा लेखपाल बिनय कुमार तिवारी उपस्थित रहें।
अभियान के अन्तर्गत 03 मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस क्रम में सबसे पहले उन्होने राजकीय बालिका इण्टर कालेज में बूथ संख्या 236, 237, 238, 239, 240 एवं 242 का निरीक्षण किया।  यहॉ सभी बीएलाओ उपस्थित मिले। मण्डलायुक्त ने सभी बीएलओ से फार्म-6, 7 एवं 8 के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। मतदाता सूची का निरीक्षण किया। इस केन्द्र पर 07 नवम्बर विशेष तिथि को कुल 64 फार्म आये थें। आज कुल 18 फार्म प्राप्त हुए।
उन्होने बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज में 243, 244 एवं 245 मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। सभी बीएलओ उपस्थित पाये गये। श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज में उन्होने बूथ संख्या 173 व 174 का निरीक्षण किया। सभी बीएलओ उपस्थित मिले। यहॉ उन्होने बीएलओ से फार्माे की जॉच प्रक्रिया की जानकारी लिया।