ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बाल यौन शोषण रोकने को होंगे जागरुकता कार्यक्रम

यौन शोषण के मुद्दे पर बच्चों को बनाएंगे संवेदनशील
– 20 नवंबर तक मनाया जाएगा ‘बाल सुरक्षा सप्ताह’
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
बच्चों एवं किशोरों के यौन शोषण को रोकने के लिए ‘राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम’ के तहत 14 से 20 नवम्बर तक ‘बाल सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन होगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी एसीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे पत्र में कार्यक्रमों के आयोजन का निर्देश दिया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बाल यौन शोषण के मुददे पर बच्चों को संवेदनशील बनाने के साथ ही उनके लिए और सुरक्षित माहौल बनाया जा सकेगा।  ‘बाल सुरक्षा सप्ताह’ में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पीयर एजुकेटर द्वारा साथिया समूह के साथ तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर चार्ट बनाना, जिंगल मेकिंग प्रतियोगिता आदि आयोजित कर इसके माध्यम से जागरूकता संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। बच्चों को जागरूक बनाने के साथ-साथ आयोजनों के माध्यम से प्रोत्साहित भी किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों व किशोरों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
जिले के प्रत्येक ब्लॉक के दो इंटर कालेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही किशोर स्वास्थ्य काउंसलर/ फेमिली प्लानिंग काउंसलर भी जागरुकता अभियान चलाएंगे। उपकेन्द्र स्तर पर भी ‘किशोर स्वास्थ्य और कल्याण दिवस’ एवं ‘किशोर मित्रता क्लब’ की बैठकों का आयोजन किया जाएगा।