ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बड़ा जुमला साबित हुआ गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा-प्रेमशंकर द्विवेदी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा यूपी में सड़कें बदहाल हैं, जनता से किया गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा सबसे बड़ा जुमला साबित हुआ है। वीआईपी के आगमन पर अचानक प्रशासन के पास बजट और मैनपॉवर सब आ जाता है जबकि उन्ही सुविधाओं के लिये जनता चीखती चिल्लाती और धरना प्रदर्शन करती है। समूचा यूपी महंगाई और बेरोजगारी से कराह रहा है।

अपराध पूर्व की सरकारों के कार्यकाल से ज्यादा हो रहे हैं, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री माफियाओं के सफाये की बात करते हैं जबकि हत्या, लूट, छिनैती, महिला अत्याचार के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। सरकार इन समस्याओं का समाधान कर प्रदेश में बेहतर माहौल बनाने की बजाय उत्सवों में व्यस्त है जो धनादोहन का जरिया बन रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा बस्ती में भी विविध उत्सवों से जनता को चिढ़ाया जा रहा है। उत्सव, आयोजन तब अच्छे लगते हैं जब जनता खुशहाल रहती है और सबकुछ सामान्य सा चलता रहता है।

आयोजनों में सरकारी धन और मशीनरी का व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। जनप्रतिनिधियों के आने पर स्कूली बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रही और बुनियादी मुद्दों को लेकर संवेदनशील रही। जबकि पिछले 7 सालों से देश की जनता के इर्द गिर्द जुमलों का जाल बुन रही है। जिससे जनता दिग्भ्रमित होकर तथाकथित हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद के चक्कर में देशहित को हाशिये पर करती जा रही है। उन्होने कहा प्रियंका गांधी की लगातार मेहनत, सक्रियता और जनसंवाद से परिवर्तन की उम्मीद जगी है। साल 2022 में जनता कांग्रेस को बहुमत देकर यूपी में सरकार बनाने का अवसर प्रदान करेगी।