ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

शिकायतों के निस्तारण मे खराब स्थिति के कारण खराब हुई जिले की रैकिंग

डीएम ने जिम्मेदारों को चेताया कहा कि अब उनके विरूद्व होगी कार्यवाही

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शासन द्वारा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी विभागीय अधिकारी आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिये है। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से तीन शिकायते तथा उच्च स्तर से 15 शिकायतें का निस्तारण सी श्रेणी का पाये जाने पर जिले की रैंकिंग खराब हुयी है।
जिलाधिकारी ने इन सभी 18 शिकायतोें के निस्तारण की गुणवत्ता की बारी-बारी से समीक्षा किया। उन्होने ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को निर्देश दिया कि शासन के नये निर्देश के क्रम में सभी विभागीय अधिकारियों की जूम माध्यम से कार्यशाला आयोजित करे तथा शिकायतों के निस्तारण का कार्य लखनऊ में देख रहे अधिकारी को भी कार्यशाला से जोड़े। उन्होने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से किसी स्तर पर समझौता नही किया जायेंगा तथा चलताऊ आख्या लगाने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी।
उन्होने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को देखेंगे तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करेंगे। माह के अन्तिम दिन से तीन दिन पूर्व शिकायतों के संबंध में अपनी आख्या पोर्टल पर अपलोड करेंगें। उन्होने निर्देश दिया कि निस्तारित शिकायतों को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ0 अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, एसडीएम आनन्द श्रीनेत, जीके झा, तहसीलदार प्रमोद कुमार, डीएसओ सत्यवीर सिंह, डीआईओएस डीएस यादव, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, बीडीओ तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।