ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

28 नवम्बर को आयोजित रैली मे लखनऊ जाएंगे बडी संख्या मे कार्यकर्ता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की 28 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली रोजगार गारंटी रैली को लेकर, आज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं रैली प्रभारी श्रीमती नीलम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में लखनऊ लोग बस्ती से रैली में जाएंगे।

प्रदेश प्रवक्ता संतोष दुबे ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता के दिलों में एक मुकाम बनाया है। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। इस बैठक में जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद, कप्तानगंज विधानसभा के प्रत्याशी डॉ संजय कुमार चौधरी, हरैया के प्रत्याशी सुरेश सिंह, रामनाथ गौतम, पीसी पांडे, चन्द्रभान कन्नौजिया, डॉ नरेन्द्र चौधरी, पप्पू मिश्रा, चंदन तिवारी, डॉ राम सुभाष वर्मा, दिनेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।