Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सांसद हरीश ने किया एल्बम ‘राम नाम का डंका ’ का लोकार्पण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम रोम रोम में समाये हुये है। उनके त्याग, पुरूषार्थ को जिन लोगों ने अलग-अलग माध्यमों से जीवन्त रखा है वे भारतीय चेतना की मजबूत कड़ी हैं। यह विचार सांसद हरीश द्विवेदी ने बुधवार को प्रेस क्लब के सभागार में टी.सीरीज द्वारा जारी एल्बम ‘राम नाम का डंका ’ की बस्ती में रिलांचिंग करते हुये व्यक्त किया।
‘राम नाम का डंका ’  एल्बम का निर्देशन आलोक शुक्ल,  गीत- संगीत नीरज तिवारी एवम नृत्य शूटिंग अयोध्या धाम में नृत्य गुरू मास्टर शिव  के  निर्देशन में किया गया है।  इस अवसर पर संस्कार भारती के नवीन श्रीवास्तव ,चित्रांश क्लब के जिला अध्यक्ष सत्येद्र श्रीवास्तव ,जिला महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ,अनिल दुबे, प्रमोद पाण्डेय , महिला विंग की संध्या दीक्षित ,अविनाश श्रीवास्तव, कवि अभिषेक श्रीवास्तव , कुसुम लाता मिश्र ,शाद अहमद शाद , वीरेन्द्र निषाद, शुभम गुप्ता , कमलेश , पंखुड़ी मिश्र ,प्रियंका, राधे , इंद्रेश यादव ,सचिन गुप्ता , जितेंद्र यादव , पंकज  त्रिपाठी ,अच्युत शुक्ल आदि शामिल रहे।