ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा विंग ने किया मुण्डेरवां बाजार इकाई का गठन

बंटी कसौधन को अध्यक्ष, बिहारी लाल जायसवाल को महामंत्री नियुक्त

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा विंग ने मुण्डेरवां बाजार इकाई का गठन किया है। जिलाध्यक्ष अर्जित कसौधन ने बंटी कसौधन को अध्यक्ष, बिहारी लाल जायसवाल को महामंत्री नियुक्त किया है। नये पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी का गठन कर उन्हे शपथ दिलाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुये अर्जित कसौधन ने कहा एकजुटता से ही अपने अधिकार हासिल किये जा सकते हैं। एका की कमी व्यापारियों को कमजोर करती है। इसलिये हमे एकजुट रहकर व्यवस्था की खामियों और बुराइयों से लड़ना होगा। मुण्डेरवां के अध्यक्ष बनाये गये बंटी कसौधन व महामंत्री बिहारी लाल जायसवाल ने कहा कि उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, बखूबी निभायेंगे और जहां भी जरूरत पड़ेगी व्यापारियों के हित में पूरी ताकत से खड़े रहेंगे। सांगठनिक विस्तार के समय अशोक कुमार निगम, पवन श्रीवास्तव, सनि मद्धेशिया, अभनरायन गिरि, रवि श्रीवास्तव, धीरज कसौधन, अनिल गुप्ता, मनीष अग्रहरि, गोपी कसौधन, बबलू गुप्ता, सत्यप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।