Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

रौता मुहल्ले मे एक युवक के हत्या के मामले एक अभियुक्त गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता मुहल्ले मे 20 नवम्बर को हुई एक युवक के हत्या के मामले का खुलाशा करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। घटना मे प्रयुक्त डण्डा बरामद कर अभियुक्त को जेल रवाना किया गया। जबकि अभी अभियुक्त की तलाश अभी जारी है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री राधेश्याम राय मय पुलिस बल द्वारा 20.11.2021 को चौकी रौता थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आपसी कहा-सुनी के दौरान मारपीट में हुई युवक की हत्या के सम्बन्ध में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 410/2021 धारा 304 भा0द0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त सायम चौधरी पुत्र हरी प्रसाद चौधरी निवासी रौतापार ब्लाक रोड़ थाना कोतवाली जनपद बस्ती को आज दिनांक-21.11.2021 को समय करीब 10:30 बजे पटेल चौक से 50 मीटर की दूरी पर हरदिया रोड के पास से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशादेही पर एक अदद आला कत्ल डण्डा सागौन बरामद कर अभियुक्त सायम चौधरी को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |

20.11.2021 को समय करीब 18:30 बजे चौकी रौता थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत राजेन्द्र शर्मा पुत्र सुभावन शर्मा निवासी रौतापार ब्लॉक रोड थाना कोतवाली उम्र करीब 22 वर्ष प्रतिदिन की भांति किराना का सामान लेने हेतु सायम चौधरी पुत्र हरी प्रसाद चौधरी के ब्लॉक रोड पर स्थित किराना स्टोर की दूकान पर गया था जहाँ राजेन्द्र शर्मा व सायम चौधरी के बीच कुछ आपसी कहा-सुनी हो गई और उसी दौरान सायम चौधरी ने राजेन्द्र शर्मा के सिर पर डंडे से मार दिया जिसके पश्चात राजेन्द्र शर्मा को दवा-इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई |जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 410/2021 धारा 304 भा0द0सं0 पंजीकृत किया गया |