ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने अंकुर पाण्डेय को घोषित किया अपना उम्मीदवार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ (एनएसयूआई) ने एपीएनपीजी कालेज में हो रहे छात्र संघ चुनाव में अंकुर पाण्डेय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अंकुर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं और छात्र छात्राओं में काफी लोकप्रिय बताये जा रहे हैं। अंकुर पाण्डेय ने कहा चुनाव जीतने के बाद महाविद्यालय में पठन पाठन का माहौल बने, छात्र छात्राओं और महाविद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये उनका त्वरित निस्तारण हो यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी कहा छात्र संघ, छात्र स्वाभिमान का प्रतीक है और छात्र छात्राओं के मान सम्मान पर कभी आंच नही आने दिया जायेगा। प्रयास होगा कि रचनात्मक आयोजन हों, शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्टता को सम्मान मिले। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा अंकुर पाण्डेय को कालेज की सम्मानित छात्र छात्राओं ने अपना कीमती वोट देकर सेवा का अवसर दिया तो कालेज में वाईफाई, पुस्तकालय में नई पुस्तकें, महाविद्यालय में अराजक तत्वों पर रोक, शौचालय एवं कैन्टीन की व्यवस्था, परिसर व भवन की साफ सफाई, अंग्रेजी प्रवक्ता की व्यवस्था के लिये हर संभव कोशिश की जायेगी और ये सुविधायें छात्र छात्राओं को मिलने तक संघर्ष किया जायेगा।