ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डीएम ने किया 2 किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कप्तानगंज की समिति पर बन्द मिला ताला

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने किसान सेवा सहकारी समिति कप्तानगंज तथा महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। कप्तानगंज की समिति पर ताला बन्द मिला। जिलाधिकारी ने फोन पर सचिव से केन्द्र बन्द होने का कारण पूछने पर बताया गया कि धान खरीद के लिए बोरा लेने आये है। सचिव ने यह भी बताया कि खाद का स्टाक उपलब्ध है, जबकि सूचना पट्ट पर यह सूचना दर्ज थी कि ई-पाश मशीन खराब है, ई-पाश मशीन ठीक होने पर खाद दी जायेंगी। जिलाधिकारी के पूछने पर सचिव ने बताया कि ई-पाश मशीन अब ठीक हो गयी है और बुद्धवार से खाद किसानों को बेंची जायेंगी।
किसान सेवा सहकारी समिति महराजगंज के सचिव अयोध्या प्रसाद पाण्डेय द्वारा खाद बेंची जा रही थी। स्टाक में 126 बोरी डी.ए.पी. उपलब्ध पायी गयी। धान खरीद के संबंध में उन्होने बताया कि बोरा अभी प्राप्त नही हुआ है। बोरा कल प्राप्त हो जाने पर धान खरीद शुरू की जायेंगी। समिति के दीवार पर डी.ए.पी. रू0 1200 तथा यूरिया रू0 266.50 मूल्य दर्ज पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसानों से पूछने पर बताया गया कि निर्धारित दर पर ही खाद दी जा रही है।