छुट्टी बिताकर लौटने वालों की कोविड जांच के बाद ही होगी ज्वाइनिंग

−   कोविड के नए  वैरिएंट को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए निर्देश

−   कोविड प्रोटोकाल के साथ ही मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करें लोग

कबीर बस्ती न्यूज,संतकबीरनगर।उ0प्र0।

कोविड के नए  वैरिएंट ओमिक्रान के मामले कुछ देशों में सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इन्द्र विजय विश्वकर्मा ने निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य  विभाग का कोर्इ भी कर्मचारी अगर अवकाश लेता है और  जिले से बाहर जाता है तो उसकी ज्वाइनिंग तभी होगी जब वह कोविड की जांच करा लेगा। यह व्यवस्था  नियमित व संविदा कर्मचारियों पर भी समान रुप से लागू होगी ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने  जनपदवासियों से यह अनुरोध भी किया है कि वह कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करें तथा शारीरिक दूरी के नियमों का पूरी तरह से पालन करते रहें। उनका कहना है कि इस बीच यह भी देखने में आया  है कि जिन लोगों से हम रोजाना मिलते हैं, उनके साथ रहते हुए कोविड प्रोटोकॉल भूल जाते हैं। कार्यालयों में अक्सर ऐसा होता है। अपने सहकर्मी के साथ बैठकर लोग मॉस्क भी उतार देते हैं और उससे दो गज की सुरक्षित शारीरिक दूरी का भी पालन करना  भूल जाते हैं, बस यही आदत खतरे में डालने के लिए काफी है। ऐसा कतई न करें, बल्कि इस बात का भी ध्यान रखें कि सहकर्मियों के कार्यालय से निकल जाने के बाद भी मॉस्क लगाकर रखें, क्योंकि कोविड का खतरा ड्रॉपलेट के साथ ही हवा में भी काफी देर तक रह सकता है। इसलिए ऑफिस, बाजार या अन्य सार्वजनिक जगह पर यदि आपके आसपास कोई न भी हो तो भी अच्छे से मॉस्क लगाकर ही रखें।

कोविड टीकाकरण करवा लें सभी लोग

डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने कोविड का टीकाकरण नहीं कराया है उनको कोविड का खतरा अधिक है। इसलिए यह जरुरी है कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवा लें। जिन लोगों ने पहली डोज ले ली है वह  नियमानुसार दूसरी डोज अवश्य लगवा लें। टीकाकरण कोविड से बचने का एक सुरक्षित उपाय है। इसलिए टीकाकरण आवश्यक है। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन आवश्यक है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन