Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

06 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक मनाया जायेंगा तीसरा सड़क सुरक्षा सप्ताह

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

तीसरा सड़क सुरक्षा सप्ताह 06 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक मनाया जायेंगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उ0प्र0 राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिये गये निर्देश के अनुपालन में कोविड-19 से बचाव एवं सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के संबंध में जनमानस के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रत्येक त्रैमास में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
उन्होने बताया कि इस वर्ष पहला सड़क सुरक्षा सप्ताह 22 से 28 जुलाई, दूसरा 24 से 30 सितम्बर मनाया गया था। उन्होने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोडवेज, पीडब्ल्यूडी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के अधिकारियों को सप्ताह के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।