Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मदरसा दारूल उलूम अलीमिया जमदाशाही में 295 लोगों को लगाया गया टीका

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मदरसा दारूल उलूम अलीमिया जमदाशाही में कोविड-19 टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने इस कैम्प का निरीक्षण किया तथा उपस्थित लोगो से अपने परिवार के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने की अपील किया। उन्होने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 एक जानलेवा बीमारी है और इससे बचाव के लिए टीका लगवाना ही एक मात्र सुरक्षित उपाय है। इस कैम्प में 295 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से 160 पुरूष एवं 135 महिलाए है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पूजा पाल ने बताया कि मदरसे मे आगामी 07 दिसम्बर तक प्रतिदिन टीकाकरण किया जायेंगा। इस अवसर पर अनवार अहमद, प्रधानाचार्य फारूख अहमद निजामी, उम्मेद अली, ग्राम प्रधान मकबूल अहमद, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज एवं ग्रामवासी तथा छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।