ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पेपर लीक के लिये योगी सरकार जिम्मेदार, जिसके पास प्रेस ही नहीं उसे कैसे मिला पेपर छापने का ठेका-जयकरन वर्मा

कांग्रेस नेता ने पूंछा जिम्मेदारों पर कब चलेगा योगी का बुलडोजर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

70 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा की योगी सरकार नौजवानों को धोखा दे रही है। यह विचार कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयकरन वर्मा ने व्यक्त किया, वे शनिवार को पार्टी कार्यालय पर टीईटी पेपर लीक मामले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पेपर लीक मामले में योगी सरकार को घेरते हुये जयकरन वर्मा ने कहा कि साढे चार वर्ष के भीतर उत्तर प्रदेश में 15 प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुये। कहा कि मुख्यमंत्री जी का बुलडोजर पेपर लीक करने वालों पर कब चलेगा। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये जयकरन वर्मा ने कहा कि टीईटी पेपर लीक के लिये सीधे तौर पर योगी सरकार जिम्मेदार है। जिसके पास प्रिन्टिंग प्रेस ही नही उसे पेपर छापने का ठेका दे दिया गया। कहा कि प्रश्नपत्र छापने का ठेका लेने वाली कम्पनी आरएसएम फिनसर्व लिमिटेड  के निदेशक राय अनूप प्रसाद से संजय उपाध्याय की संलिप्तता सामने आयी है। गोरखपुर का निवासी होने और भाजपा विधायक का भाई होने का अनूप प्रसाद को लाभ मिला। सत्ता के गलियारों में उसकी पैठ के कारण ही उसे पेपर छापने की जिम्मेदारी दी गई।  इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की भाजपा सरकार 20 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की अपराधी है। जयकरन वर्मा ने सवाल किया कि आखिर अनूप प्रसाद और संजय उपाध्याय जैसे लोगों के घरों पर बुलडोजर कब चलेगा।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां  अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।