Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस नेता ने लगाई चौपाल, कहा जुमलों से रहें सावधान

अपनी हर प्रतिज्ञा पूरी करेगी कांग्रेस, तथाकथित राष्ट्रवाद से रूक गया प्रदेश का बहुमुखी विकास- देवेन्द्र श्रीवास्तव
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बेलहरा में आयोजित चौपाल में कहा कि जनता इस बार जाति धर्म के चक्कर में पड़ी तो प्रदेश का बेड़ा गर्क हो जायेगा। तथाकथित राष्ट्रवाद, दिखावे वाला हिन्दुत्व और विकास विरोधी मानसिकता ने उत्तर प्रदेश को 20 साल पीछे धकेल दिया है।

उन्होने जनता का आवाह्न करते हुये कहा कि आपने भाजपा के जुमलों का परीक्षण कर लिया है, अब कांग्रेस को अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने का अवसर दीजिये, और जाति धर्म के प्रपंच से ऊपर उठकर प्रदेश के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करिये। हर जागरूक नागरिक को आगे आकर सत्ता के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिये एक हुंकार भरनी होगी। कांग्रेस नेतृत्व के वादे इरादे सभी प्रदेश की जनता की भलाई के लिये हैं, जितना कहा जा रहा है उससे ज्यादा करके दिखाया जायेगा। कांग्रेस नेता के साथ अनुराग पाण्डेय, विक्रम सिंह, संजीव त्रिपाठी, राजपाल सिंह, सायरा खातून, इकबाल अहमद सहित क्षेत्र की जनता मौजूद रही।