ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जिले में एक संग्रहालय की होगी स्थापना, स्थापित किया जायेंगा वीरांगना तलाश कुवरि का आदमकद चित्र

जिलाधिकारी ने फरीजा मंसूरी द्वारा महुआडाबर घटना पर बनाये गये चित्र का अवलोकन कर उनके प्रयासों की किया सराहना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले में स्वतंत्रता आन्दोलन एवं राष्ट्रवादी साहित्य विशेषकर जनपद के अनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित इतिहास लेखन कार्य प्राथमिकता पर किए जाने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कलेक्टेªट सभागार में बैठक करके रूप रेखा को अन्तिम रूप दिया। उन्होने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले में एक संग्रहालय की स्थापना की जायेंगी।  उन्होने कहा कि इसमें वीरांगना तलाश कुवरि का आदमकद चित्र स्थापित किया जायेंगा।
उन्होने कहा कि अनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन चरित्र लेखन में उनके निकटस्थ परिवारीजनों की सहायता ली जायेंगी। उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिलेख, चित्र, वस्तुओ को आधार बनाया जायेंगा। इसके अलावा आजादी के दौरान घटित घटनाओं, कला, सिम्बल, पेंटिंग को भी एकत्र कर डिजिटल फार्म में तैयार किया जायेंगा। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बस्ती जनपद में महानायको के आगमन के चित्र, उनके ठहरने के स्थल तथा अन्य सामग्री को संकलित किया जायेंगा। जेल में उपलब्ध अभिलेखों का अध्ययन करके तत्कालीन सेनानियों का आलेख तैयार किया जायेंगा।
उन्होने कहा कि अगले सप्ताह महाविद्यालयों के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की जायेंगी तथा उनसे भी सहयोग प्राप्त किया जायेंगा। कलेक्टेªट में आयोजित बैठक का संचालन डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव ने किया। इसमें रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ला, डॉ0 वीरेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ0 रमा शर्मा, डॉ0 शबीहा मुमताज, वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। जिलाधिकारी ने फरीजा मंसूरी द्वारा महुआडाबर घटना पर बनाये गये चित्र का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना किया।