ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने किया निःशुल्क खाद्यय वितरण अभियान का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आज से शुरू किये गये निःशुल्क खाद्यय वितरण अभियान का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा के कर कमलों द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत संचालित पिकौरा बक्श वार्ड में विक्रेता उमा शंकर की दुकान पर लाभार्थियों को राशन वितरित कर किया गया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती रूपम मिश्रा ने कहा कि बडे़ सौभाग्य की बात है कि हमे देश और प्रदेश में ऐसे मुखिया मिले हैं जो निरंतर देश और प्रदेश की जनता की समस्याओं के बारे में चिंता करते हैं। तथा निरन्तर हमारी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी कदम उठाते हैं दिपावली के शुभ अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप आगामी मार्च माह तक प्रत्येक राशन कार्ड धारकों को गेहू चावल के साथ नमक, चीनी, तेल, चना और रिफाइण्ड का वितरण शुनिश्चित किया गया है जिसका शुभारम्भ करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है। इसी क्रम में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप मार्च माह तक मुफ्त राशन वितरित किया जायेगा। जो कि हमारी देश और प्रदेश की जनता के लिए बहुत ही हितकारी साबित होगा। इसके लिए हमें मा0 प्रधानमंत्री जी और मा0 मुख्यमंत्री जी का समस्त जनता की तरफ से हार्दिक आभार तथा धन्यवाद ज्ञपित करती हॅू।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संघ अधिकारी डाॅ0 शुशील मिश्रा जी, भाजपा नेता सतीश सोनकर जी, पप्पू मिश्रा जी, के0 बी0 लाल श्रीवास्तव जी, संजय उपाध्याय जी, लवकुश चैबे जी, के साथ ही तमाम वार्ड वासी मौजूद रहे।