ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नगरपालिका के पटल सहायक से परेशान सीएससी संचालकों ने दिया शिकायती पत्र

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सीएससी संचालकों को नगरपालिका द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में महीनों परेशान किया जा रहा है। नगरपालिका के निर्देशानुसार सभी प्रपत्रों को आनलाइन कर देने के बाद भी महीनों दौड़ना पड़ता है। पटल सहायकों की बहानेबाजी के कारण समय से काम न होने पर आये दिन ग्राहकों से विवाद होते हैं।

इस मनमानी से नाराज सीएससी संचालक शुक्रवार को बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी से मुलाकात कर उन्हे शिकायती पत्र सौंपा। मंगल बाजार में सीएससी चला रहे योगेश गुप्ता ने कहा प्रमाण पत्र कब मिलेगा, इसका समय भी ग्राहक को बताना मुश्किल होता है क्योंकि नगरपालिका के पटल से समुचित जवाब नही मिलता। कई बार इस प्रकरण में लिखित, मौखिक शिकायत की जा चुकी है।

लेकिन पटल की कार्यशैली में कोई सुधार नही हुआं। उन्होने मांग किया है कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने की अवधि निश्चित करके पटल सहायक को यथोचित निर्देश दिया जाये जिससे सीएससी संचालकों और ग्रहकों के के बीच तनाव की स्थिति न उत्पन्न हो और उन्हे समय से प्रमाण पत्र मिल जाये। शिकायती पत्र देते समय व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, शम्भूनाथ, साहिबेआलम, संदीप सोनकर, अभिषेक गुप्ता, आलोक सोनी, रोहित, सौरभ चौरसिया आदि मौजूद रहे।