आर्य समाज का उद्घाटन समारोह पूर्वक सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आर्य समाज, रेलवे स्टेशन, बस्ती का उद्घाटन मुरलीधर भारती, प्रधान की अध्यक्षता व हरिपति पाण्डेय उप प्रधान के पौरोहित्य में आर्य समाज गांधी नगर, बस्ती के संचालन में किया गया। इस कार्यक्रम में देवयज्ञ पश्चात आर्य समाज की वरिष्ठ कार्यकत्री श्रीमती सुमन आर्या द्वारा ओइम् ध्वजारोहण तथा सत्येन्द्र वर्मा उप मंत्री के कुशल संचालन में आर्य समाज एवं उसके प्रगति के सम्बन्ध में लोगों द्वारा शुभकामना व्यक्त किया गया। जिसमें सत्येन्द्र वर्मा, कौशल सिंह, हरिपति पाण्डेय, राधेश्याम सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष व योगाचार्य सुभाष चन्द्र वर्मा  द्वारा अपने विचारों से सबको लाभान्वित किया गया। यज्ञ के यजमान घनश्याम व उनकी पत्नी श्रीमती मीना जी, रोहित सपत्नी व डा0 ए0के0 तिवारी थे।
कार्यक्रम को घनश्याम जी की दो बेटियां जो गुरूकुल की प्रशिक्षित हैं द्वारा वेद मंत्रों का सुमधुर पाठ किया गया। सभा में आर्य समाज रेलवे स्टेशन के भवन व भूमि के दानदात्री स्व0 श्रीमती सिरताजी देवी पत्नी विशम्भर दत्त चौबे जी के इस दान की सहृदय से श्रद्धांजलि व सराहना की गयी। अमर शहीद पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, असफाकउल्लाह व ठाकुर रोशन सिंह के शहीदी दिवस पर गुरूकुल की बच्चियों द्वारा गीत एवं विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बनाया गया। भवन के जीर्णोद्धार हेतु लोगों द्वारा सहायता राशि दी गयी। हरिपति पाण्डेय जी द्वारा अवगत कराया गया कि अब प्रत्येक सोमवार को जाड़े में प्रातः 9 बजे से व गर्मी में प्रातः 8.30 बजे से यज्ञ होता रहेगा।
यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें श्रीमती उमा श्रीवास्तव, द्रौपदी, निरूपमा श्रीवास्तव, विनोद उपाध्याय अध्यक्ष प्रेस क्लब, सर्वेश सक्सेना, बृज किशोर आर्य, नवल किशोर, उपेन्द्र शर्मा, रोहित, घनश्याम, राधेश्याम आदि बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपस्थिति एवं सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल् बनाया गया। जिसमें उपेन्द्र शर्मा जी का सराहनीय योगदान रहा। सभा के अंत में मुरलीधर भारती की अध्यक्षीय भाषण के पश्चात धन्यवाद देकर सभा का समापन किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन