सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग मे 320 बच्चों का हुआ टीकाकरण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: भारत सरकार द्वारा 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण कराये जाने के क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ को-विन पोर्टल पर 320 बच्चों ने पंजीकरण कराकर टीकाकरण में विद्यालय का भरपूर सहयोग किया।

विद्यालय में टीकाकरण कार्यक्रम समय से प्रारम्भ हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयोजित कोविड टीकाकरण आज विद्यालय में प्रारंभ हुआ है, जिसमे विद्यालय के भैयाओ के साथ साथ उनके अभिभावक भी इस टीकाकरण में पूरा सहयोग कर रहे हैं। वर्तमान में कोरोना का जो ग्राफ़ बढ़ रहा है इसको कम करने के लिए सभी को वैक्सीन की डोज़ जल्द जल्द ले, साथ ही कोरोना के सभी नियमों का पालन करना भी है, मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टनसिंग, सेनेटाइजर का प्रयोग भी करना है और कोरोना के इस चैन को तोड़कर कोरोना मुक्त भारत बनाना है।  टीकाकरण कार्यक्रम में प्रभारी गैर संचारी रोग आनंद गौरव शुक्ला, एलटी राजन कुमार, सत्य विजय गुप्ता, अमित मणि पांडेय, अमरपाल, सी0 एच0 ओ0 शिवांगी पाठक, सुरिचा सिंह, विद्यालय के आचार्य रंजीत सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, अंकित कुमार गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, श्रीकृष्ण दास मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय, श्री प्रकाश चौबे सभी लोग उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर