जिले में आज कोरोना के 25 मरीज मिले, भाटापारा में 10


कोरोना के 25 नये मरीज़ों की पहचान
बलौदाबाजार। 4 अक्टूबर/ जिले में कोरोना के 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर जिले में अब तक 3,618 पॉजिटिव मामले दर्ज हो चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. सोनवानी ने बताया कि रविवार को आज 198 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिसमें 25 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि आज बलौदाबाजार विकासखण्ड में 10,भाटापारा और कसडोल में 3-3, पलारी में 7 और सिमगा में 2 लोग का रिपोर्ट धनात्मक आया है। बिलाईगढ़ में आज एक भी पॉजिटिव मरीज़ नहीं मिले हैं। जिले में आज एक मौत भी रिकार्ड की गई। भाटापारा निवासी 49 वर्षीय महिला की मेकाहारा रायपुर में कल मौत हो गई। उन्हें विगत 26 सितंम्बर को मेकाहारा आईसीयू में भरती किया गया था। इस प्रकार जिले में कोविड से मरने वालों की संख्या 44 तक पहुंच गई है। वहीं स्वस्थ होने पर 10 मरीज़ों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 1,839 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1,735 रह गई है, जिनका इलाज़ कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन