प्रत्याशी एवं समर्थकों ने राजधानी लखनऊ में जमाया डेरा, होटल इंडस्ट्री का बढ़ा कारोबार,

– लालबाग, हजरतगंज, चारबाग, हलवासिया, गोमती नगर, विश्वास खंड, हुसैनगंज, नाका क्षेत्र के होटलों को मिलेगा फायदा

 20 हजार से ज्यादा प्रत्याशी और समर्थक लखनऊ पहुंचे

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: आचार संहिता लगने के बाद भी प्रत्याशियों की घोषणा न होने के बाद जिलों के नेता टिकट के लिए राजधानी लखनऊ में जमावड़ा लगा चुके हैं। जिलों में पार्टी कार्यालय जहां खाली हो चुके हैं, वहीं लखनऊ में चहल- पहल बढ़ गई है। इस चहल – पहल ने होटल वालों का कारोबार बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा फायदा पार्टी कार्यालय के आस-पास बने होटल मालिकों का हो रहा है। बड़े से लेकर छोटे होटल में कमरा नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को कमरे के लिए एक साथ कई होटल वालों से संपर्क करना पड़ रहा है।

बांदा से लखनऊ आए सपा नेता राजीव यादव ने बताया कि रविवार रात उनको लालबाग और हजरतगंज के इलाके में होटल नहीं मिला। ऐसे में ठहरने के लिए आलमबाग इलाके में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके साथ के कई लोगों के साथ यह समस्या रही है। स्थिति यह है कि होटल के साथ – साथ सभी सरकारी गेस्ट हाउस तक बुक हो चुके हैं। गेस्ट हाउस की बुकिंग वर्तमान और पूर्व विधायकों ने कर रखी है।

नेताओं की वजह से बुकिंग बढ़ी है

लखनऊ होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश छाबड़ा पम्मी बताते हैं कि बुकिंग बढ़ी है। हालांकि इसका फायदा कुछ तबके को मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी अपने साथ कई समर्थक लेकर आते हैं। ऐसे में उनको ऐसा होटल चाहिए होता है जहां वह अपने साथ कार्यकर्तओं को भी रख सकें। इसके लिए बहुत महंगे होटल की जगह वह लोग मध्यम वर्ग के होटल में ठहरना पंसद करते हैं। लालबाग, हजरतगंज, चारबाग, हलवासिया, गोमती नगर, विश्वास खंड, हुसैनगंज, नाका क्षेत्र के होटलों को फायदा मिलेगा।

मौजूदा समय चार बड़ी पार्टी हैं। 403 सीट के हिसाब से चार पार्टी तय उम्मीदवार की संख्या ही 1612 पहुंच रही है। एक – एक सीट पर पांच से 10 लोग दावा पेश कर रहे हैं। ऐसे में यह संख्या 16 हजार से ज्यादा हो रही है। सपा और भाजपा में यह संख्या और बढ़ रही है। सबसे ज्यादा भीड़ भी इन्हीं दो पार्टी के कार्यालय पर पहुंच रही है। सोमवार को अकेले सपा कार्यालय पर सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक करीब 5000 से ज्यादा लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। जानकारों का कहना है कि पूरे दिन में 20 हजार से ज्यादा नेता और उसके समर्थक लखनऊ में पहुंच चुके हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर