Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अदालत मे नही हुए हाजिर हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या,कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट 

कबीर बस्ती न्यूज:
लखनऊ: देवी देवताओं पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अदालत मे हाजिर नही हुए। अपर मुख्य दंडाधिकारी  एमपी-एमएलए ने आरोपित पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पूर्ववत जारी गिरफ्तारी वारंट को जारी करने का आदेश दिया है।24-1-2022को होगी सुनवाई। अधिवक्ता अनिल तिवारी ने देवी देवताओ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ परिवाद दायर किया था  ।
विचारधीन परिवाद के मामले में भाजपा के कद्दावर पूर्व केंद्रीय श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट चल रहा था ।
अधिवक्ता अनिल तिवारी के मुताबिक लखनऊ बेंच ने सन् 2016 मे कार्यवाही पर रोक लगा दिया था । 6जनवरी को एमपी-एमएलए कोटे ने 12 जनवरी को कोर्ट मे हाजिर होने का आदेश दिया था । बुधवार को आरोपित मंत्री के अदालत में हाजिर न होने के कारण मामले की सुनवाई कर रहे
अपर मुख्य दण्डाधिकारी एम पी एम एल ए ने पूर्ववत गिरफ्तारी वारंट को जारी करने का आदेश दिया है।