सोशल क्लब का गठन, अमर जिला अध्यक्ष, अनिल मण्डल अध्यक्ष बने

युवा दिवस पर याद किये गये स्वामी विवेकानन्द

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: बुधवार को सोशल क्लब की बैठक कटरा स्थित संरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव ‘गोला’ के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मत से नये कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अमर सोनी अध्यक्ष, अनिल कुमार पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष चुने गये। बैठक के बाद राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानन्द को उनके जयन्ती पर नमन् किया गया।
क्लब संरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव ‘गोला’ एवं संस्थापक उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके सुखी और सफल जीवन व्यतीत किया जा सकता है। उन्होने कठिन समय में देश की चेतना को जाग्रत किया। अध्यक्ष अमर सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि  हर मानव के हृदय में भगवान हैं तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति में ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया। हर उस चीज से जो बंद रखती है, धूमिल हो जाती है और मैं तो आजाद हूं। ’ उनका संदेश युवाओं को हर युग में प्रेरणा देगा। क्लब के मण्डल अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि ’ चारों ओर बस प्रेम ही प्रेम है। प्यार फैलाव है, तो स्वार्थ सिकुड़न है। अतः दुनिया का बस एक ही नियम होना चाहिए, प्रेम… प्रेम… प्रेम…! जो प्रेम करता है, प्रेम से रहता है, वही सही मायने में जीता है। जो स्वार्थ में जीता है, वो मर रहा है इसलिए प्यार पाने के लिए प्यार करो, क्योंकि यही जिंदगी का नियम है। ऐसे महानपुरूष के जीवन युगों तक प्रेरणा देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक गौड़, विनोद मौर्या, अरविन्द कुमार, शिवा कुमार, अभय कुमार प्रजापति, सूर्यभान उपाध्याय, अरविन्द नाथ, विवेक कुमार, मनीष भट्ट, अखण्ड पाल के साथ ही अनेक क्लब पदाधिकारी शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर