Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

ग्रामीण इलाकों,मलिन बस्तियों का भ्रमण कर चित्रांश क्लब ने वितरण किया कम्बल

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: भीषण ठंड में गरीबों और असहायों की मदद को लगातार सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब की महिला विंग ने शहर और ग्रामीण इलाकों में कम्बल का वितरण किया। संध्या दीक्षित के संयोजन और जिला प्रतिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारियों ने चार पहिया वाहनों से अस्पताल चौराहा, जिगना, नारंग रोड, लखनौरा, रेलवे स्टेशन, मलिन बस्तियों का भ्रमण किया।

इस बीच जो भी गरीब असहाय, रिक्शाचालक ठंड से कांपते मिला उसे कम्बल ओढ़ाकर आर्शीवाद लिया। प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा संवेदनायें जिंदा हों तो कोई भूखा नही मरेगा और न ही ठंड को कोसेगा। मिलेजुले प्रयासों से लोगों को राहत पहुंचाई जा सकती है। उन्होने कहा चित्रांश क्लब हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ा है, इससे पहले अलाव जलाकर लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने की कोशिश की गयी थी। क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कहा चित्रांश क्लब अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभा रहा है, लेकिन सामूहिक प्रयासों की ताकत से गरीबों, असहायों की दुश्वारियां कम की जा सकती हैं।

कम्बल वितरण के समय क्लब की संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, जी रहमान, अविनाश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार प्रजापति, अयाज़ अहमद, सूरज कुमार, महिला विंग की महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव, शीला पाठक, किरण पांडे, संज्ञा श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, उदय शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सभी ने सामाजिक सराकारों को मजबूत करने की दिशा में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा कर आयोजन की रणनीति तैयार की। कहा चित्रांश क्लब के प्रयास इस दिशा में अनवरत जारी रहेंगे।