तीन जिलों के डीएम व दो जिलों के एसपी हटा कर की गयी नई तैनाती

कबीर बस्ती न्यूज:
  लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग ने उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में प्रदेश के 03 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं 02 जनपदों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हटाये गये अधिकारियों के स्थान पर अब फिरोजाबाद जनपद के नये जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, बरेली जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी तथा कानपुर नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सुश्री नेहा शर्मा को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो जनपदों में फरोजाबाद एवं कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है, अब फिरोजाबाद जनपद के पुलिस अधीक्षक आशीष त्रिपाठी एवं कौशम्बी जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा होंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर