Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगरः ई.वी.एम./वी.वी.पैट का प्रथम रैडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा की अध्यक्षता में एवं विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
विधानसभा क्षेत्र बांसी में बूथ संख्या-497, बैलेट यूनिट-597, कन्ट्रोल यूनिट-597, वी.वी.पैट-696, विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज में बूथ संख्या-488, बैलेट यूनिट-586, कन्ट्रोल यूनिट-586, वी.वी.पैट-684, विधानसभा क्षेत्र इटवा में बूथ संख्या-426, बैलेट यूनिट-512, कन्ट्रोल यूनिट-512, वी.वी.पैट-597, विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में बूथ संख्या-583, बैलेट यूनिट-700, कन्ट्रोल यूनिट-700, वी.वी.पैट-817, तथा विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में बूथ संख्या-464, बैलेट यूनिट-557, कन्ट्रोल यूनिट-557, वी.वी.पैट-650 विभिन्न मतदान केन्द्र के मतदेय स्थलो पर प्रयोग में लाया जायेगा।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड ए0के0सिंह तथा अन्य संबधित उपस्थित थे।