Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कांग्रेस नेतृत्व बस्ती सदर से टिकट बदलने पर विचार करे -डा. बबिता शुक्ला

परिवर्तन न हुआ तो चुनाव लडूंगी- -डा. बबिता शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: बस्ती सदर से कांग्रेस के टिकट की प्रबल दावेदार डा. बबिता शुक्ला ने शनिवार को अपने चननी स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पार्टी नेतृत्व अपने निर्णय पर पुर्नविचार करे। कहा कि प्रियंका गांधी जी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है। वे निरन्तर जनहित के सवालों को लेकर आम जनता के बीच लगातार सक्रिय है किन्तु नेतृत्व ने उनके योगदान की अनदेखी किया। कहा कि यदि कांग्रेस नेतृत्व ने बस्ती सदर से उनके टिकट पर पुर्नविचार न किया तो वे कार्यकर्ताओं से विचार के बाद स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने पर विचार कर सकती है।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये डा. बबिता शुक्ला ने कांग्रेस के जिला नेतृत्व की कार्य शैली पर सवाल खड़ा करते हुये कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारी आदि ने उन्हें लगातार गुमराह किया और धोखे में रखा। कहा कि उनके पास महिलाओं, ब्राम्हण समाज के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गो का अपार समर्थन है और यदि कांग्रेस नेतृत्व ने बस्ती सदर से टिकट पर पुर्नविचार न किया तो वे चुनाव मैंदान में उतरने का निर्णय ले सकती हूं। इसके लिये सीधे तौर पर जिला और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व जिम्मेदार होगा। कहा कि कांग्रेस को कथनी- करनी में अन्तर नहीं करना चाहिये। महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट दिये जाने का वादा पार्टी निभायें। पत्रकारों द्वारा यह पूंछे जाने पर कि यदि कांग्रेस ने टिकट परिवर्तन न किया तो उनकी आगामी रणनीति क्या होगी बबिता शुक्ला ने कहा कि वे जनहित के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहीं है, यह सिलसिला जारी रहेगा। शीघ्र ही वे अपने समर्थकों से गहन विचार के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लेंगी।