Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मथुरा पुलिस का कारनामाः चोरी हुई बाइक का पुलिस ने 6500 का किया चालान

थाने पहुचें वाहन स्वामी को पुलिस ने धमकाकर भगाया

कबीर बस्ती न्यूजः

मथुरा: 8 माह पूर्व चोरी हुई मोटरसाइकिल का पुलिस ने चालान काट दिया । वाहन स्वामी को उस वक्त पता लगा जब उसके मोबाइल फोन पर अपनी मोटरसाइकिल के चालान काटने का मैसेज आया । मथुरा पुलिस द्वारा बाइक का चालान किए जाने की जानकारी मिलते ही वह थाने पहुँचा लेकिन पुलिस ने उनकी फरियाद सुनने की बजाय उसे थाने से हड़काकर भगा दिया । जैत थाना क्षेत्र के छटीकरा से करीब 8 माह पूर्व राजेश पुत्र चंद्रपाल सिंह की मोटरसाइकिल संख्या यूपी 86 जेड 6355 को अज्ञात चोर चुराकर ले गए थे । जिसकी उसने जैत चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी थी लेकिन तब से आज तक जैत पुलिस मोटरसाइकिल को तलाश नहीं कर पाई । चोर बेखौफ होकर चोरी की गई मोटरसाइकिल को सड़कों पर दौड़ाता रहा । 27 जनवरी 2022 को मथुरा के मंडी चौराहे पर पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल का 6500 रुपये का चालान काट दिया । जब 6500 रुपये के कटे चालान का मैसेज वाहन स्वामी के फोन पर आया तो वह मैसेज को देखकर दंग रह गया । पीड़ित ने इसकी काफी जांच पड़ताल की मंडी चौराहा पुलिस से सम्पर्क कर जानकारी जुटाई । अंत में वह मोबाइल पर आए मैसेज की कॉपी लेकर जैत थाने पहुँचा । जहां पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने की बजाय उसे थाने से ये कहते हुए हड़काकर भगा दिया कि तुमने पहले यहां कोई मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है । इस सम्बंध में जब जैत थाना प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहां कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है । तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।