Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

रोड शो, पद यात्रा, साइकिल, बाईक, वाहन रैली तथा जुलूस 11 फरवरी तक प्रतिबन्धित

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में रोड शो, पद यात्रा, साइकिल, बाईक, वाहन रैली तथा जुलूस 11 फरवरी तक प्रतिबन्धित रहेंगे। उन्होने बताया कि डोर-टू-डोर कैम्पेन में 20 व्यक्ति (सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर) जा सकेंगे।
उन्होेने बताया कि आयोग द्वारा राजनैतिक दलों से कोविड अनुरूप व्यवहार एवं निर्वाचन संबंधी समस्त गतिविधि के दौरान आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का अनुपालन करने की अपेक्षा की गयी है। उन्होने बताया कि राजनैतिक दलो एवं चुनाव लड़ने वाले अधिकतम 1000 व्यक्ति खुले मैदान में अथवा हाल के क्षमता की 50 प्रतिशत की अनुमन्य सीमा के अन्तर्गत इनडोर मीटिंग कर सकेंगें। उन्होने बताया है कि खुली जगह मंे कोविड मानक का अनुसरण करते हुए जगह की क्षमता का 50 प्रतिशत अथवा 500 व्यक्ति अथवा राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा, जो कम हो, के साथ इनडोर मीटिंग किया जा सकता है।
उन्होने बताया कि जिले में खुले मैदानों का चिन्हॉकन कर दिया गया है। राजनैतिक दल इन मैदानों में प्रचार-प्रसार करने हेतु संबंधित उप जिलाधिकारी/रिर्टनिंग आफिसर को आवेदन पत्र दे सकेंगे।