गंगाजल को हाथ में लेकर झूठी कसम खाने वाली कांग्रेस की राज्य सरकार- पूर्व जिला पंचायत सभापति अश्वनी शर्मा

भाटापारा।भाटापारा पूर्व जिला पंचायत सभापति अश्वनी शर्मा ने आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस की राज्य सरकार को लबरा सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेता गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाए थे,जिन वादों के साथ राज्य में कांग्रेस की सरकार आई, कांग्रेस ने उनमें से एक भी वादों को पूरा नहीं किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कहा था 2 साल का बोनस देंगे अगर हमारी सरकार आती है। सरकार आए आज 22 महीना हो गया पर राहुल गांधी और उनकी सरकार ने आज तक बोनस नहीं दिया। भूपेश सरकार की कथनी और करनी का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाटापारा में युवक कांग्रेस शराब दुकान के बाहर ओवर रेट के लिए धरना प्रदर्शन करती है। बेरोजगारों को 25 सौ भत्ता देने की सरकार ने बात कही थी, आज तक एक भी बेरोजगार को 01 रुपिया भी नहीं दिया।
आज के इस धरने के माध्यम से हम मांग करते है कि धान खरीदी 1 नवम्बर से प्रारंभ की जाए एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी की जाए।
अश्वनी शर्मा ने राज्य सरकार से कहा कि केंद्र की हमारी नरेंद मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से 60 लाख मेट्रिक टन चावल खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है।60 लाख मेट्रिक टन चावल के लिए 90 लाख मेट्रिक टन धान की आवश्यकता होगी।शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य शासन ने 83 लाख मेट्रिक टन धान खरीदा था,पिछले वर्ष की तुलना में केंद्र सरकार चावल ज्यादा मात्रा में राज्य सरकार से खरीद रही है,इसलिए राज्य सरकार को किसानों से 15 क्विंटल प्रति एकड़ में खरीदने के स्थान पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदना चाहिए।
धान ख़रीदी पिछले वर्ष 01 दिसम्बर से की गई थी जिस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।इस बार किसानों के हितों को ध्यान में रख कर राज्य सरकार धान खरीदी 01 दिसम्बर के स्थान पर 01 नवम्बर से एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की व्यवस्था करे।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी