भाजपा ने जारी किया जन कल्याण संकल्प पत्र

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान का प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र यानी जन कल्याण संकल्प पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे और उन्होंने पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में घोषणा पत्र को जारी किया। घोषणापत्र के साथ-साथ भाजपा ने ‘कर के दिखाया है’ नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया। इसमें करके दिखाएगी, भाजपा आएगी लाइन भी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना आदि मौजूद रहे

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर