रूधौली से भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने सादगी से किया नामांकन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । गुरूवार को रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल ने सादगी के साथ अपना नामांकन किया। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में संगीता जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने रूधौली से उन्हें उम्मीदवार बनाया है। जनपद में भाजपा से वे इकलौती महिला प्रत्याशी हैं। कहा कि उनके पति संजय प्रताप जायसवाल ने क्षेत्र में विकास के मोर्चे पर अनेक कार्य किये हैं। उनका प्रयास होगा कि जो कार्य अधूरे रह गये हैं उसे चुनाव के बाद प्राथमिकता से पूरा कराया जाय। कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर ढंग से पता है कि उनके बेहतरी के लिये कौन कार्य कर सकता है। वे विपक्षी दलों के झांसे में नहीं आयेंगे।
नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय चौधरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, मनोज सिंह, राजेश सिंह,  मुन्ना चौधरी, महेन्द्र सिंह, रवि जायसवाल, अमर सोनी, अनिल पाण्डेय के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन