Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

वाहनों के चेकिंग अभियान मे एक कार से 4.08 लाख रुपये बरामद

कबीर बस्ती न्यूजः

सोनभद्र। विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही वाहनों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने राबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा पर एक कार से 4.08 लाख रुपये बरामद किए गए। पांच लोगों से बरामद किए गए इन रुपयों के सिलसिले में संबंधित व्यक्तियों से कागज मांगे गए हैं।

सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि बनारस-शक्तिनगर राजमार्ग पर गैर जनपद व प्रदेशों से आने वाले और जाने वाले वाहनों की रविवार को जांच हुई। इसी जांच क्रम में 05 लोगों से कुल 04 लाख 08 हज़ार रुपये बरामद किए गए।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि अशोक कुमार, निवासी करमा से 56 हज़ार, राजेश यादव से 54 हज़ार, शिव शंकर चौहान बलिया निवासी से 55 हज़ार, अमन जैन निवासी अंबिकापुर से 1 लाख 90 हज़ार व जय शंकर यादव निवासी बलिया से 53 हज़ार रुपये बरामद किए गए। यह रुपये कहां और किन कारणों से ले जा रहे थे, इस सबंध में संबंधित लोगों से कागजात मांगे गए हैं। जांच टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्रा ,चुर्क चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, हिंदुआरी चौकी इंचार्ज संजीव कुमार राय , छेदी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।