Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दर्दनाक सडक हादसे मे एक ही परिवार के मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत

सड़क हादसे के बाद सिधौली महमूदाबाद मार्ग पर अफरा-तफरी

कबीर बस्ती न्यूजः

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें मां बेटी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शवों को गाड़ी काटकर बाहर निकाना पड़ा। सड़क हादसे के बाद सिधौली महमूदाबाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में मृतकों के परिजन स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचे। यह भीषण सड़क हादसा महमूदाबाद कोतवाली इलाके के धन्नीपुर गांव के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक कमलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अजीत गोंडा विकास भवन में तैनात है। आज सुबह वह अपनी चाची सीमा तथा उनकी बेटी रजनी के साथ अल्टो कार से वापस घर आ रहे थे। तभी महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पढ़ने वाले धन्नीपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की अल्टो कार से टक्कर हो गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के रहने वाले लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अल्टो सवार सहित बोलेरो के चालक को गाड़ी काटकर बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने अजीत उसकी चाची सीमा, बेटी रजनी व बोलेरो चालक सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। चार लोगों की हुई मौत के बाद स्वास्थ्य केंद्र में कोहराम मच गया। सूचना पाकर सभी मृतकों के घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।